फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रोडवेज की बस और सेना की गाड़ी में हुई टक्कर

Sat, 31 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चिकनवास-लांधड़ी के बीच शुक्रवार सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस व क्रेन लेकर जा रही सेना की गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही हिसार डिपो के ट्रैफिक मैनेजर जितेंद्र यादव, ट्रैफिक इंचार्ज जगदेव सिंह, आरएसओ सदस्य विनय सोनी, केपी सिंह, बलराज कश्यप व अग्रोहा थाना प्रभारी मुकेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे और वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाकर हाईवे को खाली करवाया।

इस बीच सेना के चिकित्सक व अन्य अधिकारी भी अग्रोहा पहुंचे। वहीं मेडिकल निदेशक डॉ. गोपाल सिंघल, डॉ. अनुराग छाबड़ा, डॉ. शमशेर मलिक व डॉ. राजीव चौहान भी मौके पर रहे।
विज्ञापन


क्रेन लेकर भटिंडा जा रही थी आर्मी की गाड़ी
पुलिस को दिए बयान में सेना की गाड़ी के चालक हवलदार सुनील कुमार पाटिल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह सिपाही जीतेश कुमार के साथ हिसार कैंट से क्रेन लेकर भटिंडा के लिए रवाना हुआ था।

रास्ते में हाईवे को फोरलेन करने का काम चल रहा था। चिकनवास गांव के निकट पहुंचे ही थे कि एक गाड़ी को साइड देते समय अचानक गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और सिरसा की ओर से आ रही रोहतक रोडवेज बस से टकरा गई।

ये हुए घायल
इस सड़क हादसे में सेना की गाड़ी के चालक हवलदार सुनील पाटिल, सिपाही जीतेश कुमार, रोडवेज बस चालक मेहताब सिंह, परिचालक मोखरा निवासी राजेश कुमार के अलावा बस में सवार रतिया निवासी कुलवंत कौर, फतेहाबाद निवासी कुलदीप सिंह, दवेंद्र कुमार, दौलतपुर निवासी राजेश कुमार, रामसिंह, रमेश कुमार, अग्रोहा निवासी सुजाता, सरिता, अमित कुमार, नंगथला निवासी रोशन, जांडवाला निवासी राहुल, नेजियाखेड़ा निवासी सुरजीत सिंह, चौपटा निवासी दलजीत व मुकेश कुमार आदि घायल हो गए।

सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया। जहां पर सेना के जवान सुनील पाटिल, जीतेश कुमार, मेहताब सिंह, परिचालक राजेश कुमार, कुलवंत कौर का उपचार चल रहा है जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मामले के आईओ बलवान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें