फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेजा मार्केट के पास हादसा, बाइक में बजरी से भरे डंपर ने मारी टक्कर, मां और बेटे की मौत

विज्ञापन
राजबाला और उनका बेटा हिमांशु ​। फाइल फोटो
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड पर तेजा मार्केट के पास सोमवार शाम बजरी से भरे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलेरी गांव निवासी राजबाला (39) और उनके बेटे हिमांशु (24) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों के शव एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाए गए। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजबाला और हिमांशु सोमवार सुबह हिसार के मंगाली गांव आए थे, जहां राजबाला की बहन रहती है। शाम करीब पांच बजे दोनों सिरसा रोड से होते हुए बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बजरी से भरे डंपर से उनकी टक्कर हो गई और दोनों डंपर के नीचे आ गए। डंपर दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
इकलौता बेटा था हिमांशु
हिमांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता बिजेंद्र फतेहाबाद के जाखल में जेबीटी शिक्षक हैं। उसकी एक बहन नैंसी है, जो विवाहित है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
ग्रामीणों ने बताया कि हिमांशु चौधरीवास गांव स्थित महर्षि दयानंद कॉलेज से एमपीएचडब्ल्यू (बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) का कोर्स कर रहा था। उसका कहना था कि पहले नौकरी करेगा, फिर शादी करेगा। सदर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। फरार डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें