फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट मे टकराए वाहन, दो घंटे लगा जाम

Thu, 03 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट में दिल्ली रोड पर एक के बाद एक तीन गाड़ियों के टकराने पर हंगामा मच गया। हादसे में एक बालक समेत दो को गंभीर चोटें आई। करीब दो घंटे तक सिरसा-दिल्ली हाइवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


गाड़ियों को टक्कर मारने वाले ट्राले में सवार एक व्यक्ति को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक व हादसे का शिकार हुई दो अन्य गाड़ियों को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव जमावड़ी निवासी सोनू, खरकड़ा निवासी विजय कुमार, अनिल आदि बुधवार को हिसार से गाड़ी में हांसी के लिए चले थे। वे जीटी रोड पर कैंट के पास पहुंचे थे।

उनके आगे एक अन्य गाड़ी टाटा स्पेसियो चल रही थी। कैंट के गेट-3 के पास बने ब्रेकर को पार कर रहे थे तो उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने स्पेसियो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्पेसियो आगे चल रही गाड़ी से जा टकराई। हादसे में इन गाड़ियों में सवार दो माह के बालक और एक युवक मुकेश को गंभीर चोटें आईं। दोनों को हिसार में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से दो गाड़ियों के टकराने के बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। मक्सिमो में सवार लोग ट्रक की ओर दौडे़। उसमें तीन व्यक्ति सवार थे। दो तो भीड़ का लाभ उठाकर भाग गए, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसे लोगों ने वहां बंधक बना लिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कुछ ही देर में यहां जाम की स्थित ऐसी बिगड़ी कि लगभग दो घंटे तक वाहन इसमें फंसे रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें