हिसार जीजेयू के कैंपस में बुधवार सुबह कार और बुलेट की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र सूरज बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ता था और हॉस्टल में ही रहता था। जानकारी के अनुसार बीएससी स्टूडेंट सूरज बुलेट बाइक पर सवार होकर कैंपस परिसर में कैफेटेरिया की तरफ जा रहा था। परिसर के अंदर चौराहे पर अचानक एक कार ने कट मार दी। जिस कारण बुलेट की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सूरज उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने का कारण उसकी मौत हो गई। मृतक सूरज के पिता पुलिस में तैनात है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।