फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारच्यूनर ने मारी टक्कर, उछल कर पुल से गिरे एचएयू के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल पुल पर बुधवार सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार एचएयू के सिक्योरिटी गार्ड की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सातरोड़ कलां निवासी 26 वर्षीय अशोक एचएयू में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह रात की ड्यूटी देकर बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। उस दौरान सुबह करीब 6 बजे वह जिंदल पुल के ऊपर पहुंचा तो एक फार्च्यूनर गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी इतनी गति में थी कि टक्कर लगने से अशोक उछलकर पुल से नीचे जा गिरे। उसकी बाइक साइड में गिर गई। रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे गिरते ही अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। मृतक अशोक के पिता सुरेश के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें