फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के अभिनव ने यूपीएससी में पाया 596 वां रैंक

विज्ञापन
अभिनव। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर निवासी अभिनव ने यूपीएससी परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया 596वीं रैंक प्राप्त की है। अभिनव के पिता कृष्ण कुमार डीडीपीओ कार्यालय से सुपरींटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। जबकि माता मुन्नी देवी समाज कल्याण विभाग हिसार में एलएसडब्ल्यू के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अभिनव के पिता के कृष्ण कुमार ने बताया कि अभिनव का पांच साल पहले असिस्टेंट कमांडेंट यूपीएससी और एफसीआई में चयन हुआ था, लेकिन अभिनव ने ज्वाइन नहीं किया, क्योंकि अभिनव का सपना सिविल सर्विसेज में अपनी सेवाएं देने का है। उनका पैतृक गांव का नारनौंद तहसील में भैणी अमीरपुर है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा डॉ. अभिषेक प्रोफेसर है। उससे छोटा अभिनव है। सबसे छोटा बेटा अभिषेक एलएलएम का गोल्ड मेडलिस्ट रहा है। उन्होंने बताया कि अभिनव फिलहाल 5 जून को होने वाले यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। अभिनव आईएएस बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें