फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरेलू गैस की किल्लत के लिए सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
घरेलू गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए हिसार में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
हिसार। घरेलू गैस की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता शनिवार को सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय कार्यालय में बैठक कर समस्या को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में आप के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति, लापरवाही और अव्यवस्था के कारण घरेलू गैस की किल्लत पैदा हो रही है। इससे आम जनता की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि घरों में खाना पकाने के लिए भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर बांटना, बिना सूचना आपूर्ति रोकना और एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाना निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी 23 संगठनात्मक जिलों में शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर में लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनाथ धुवारिया, भीम सिंह महेशवाल, सतबीर झाझरिया, वीरेंद्र शर्मा, सुंदर सिंह किरतान, विजय चौधरी वास, राजवीर सैनी और प्रदीप लांबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें