सिवानी मंडी (हिसार)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं हरियाणा के सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पंचायती चुनाव सहित नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने चुनाव निशान पर लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों की सराहना करते हुए लोग पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। यह बात उन्होंने रविवार को खंड के गांव खेड़ा की ढाणी जोगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और ऐसे उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है जो पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेंगे। इस प्रकार की सूची जल्द ही तैयार की जाएगी और सरपंच ब्लॉक समिति व जिला परिषद के पदों के लिए कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। सुशील गुप्ता ने कहा कि 2022 में पंजाब के चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और कार्यकर्ताओं को एडवांस में बधाई दे रहे हैं।
इस मौके पर आप के जिला प्रधान दलजीत तालू, विजय फौजी, बवानी खेड़ा से सविता नंदा, रमेश गुलिया, रमेश फौजी, अमित मित्तल, कृष्ण फोगला, हितेश गट्टानी आदि मौजूद रहे।
-----------
भाजपा को झूठ के सिवाय कुछ नहीं आता
उन्होंने बीजेपी के ऑक्सीजन बवाल को लेकर कहा कि बीजेपी का अर्थ है भारतीय झूठ पार्टी। उसे झूठ के सिवाय कुछ नहीं आता है। झूठ बोलने की राजनीति करती है। देश के लोगों को इस बात की जानकारी है कि जब ऑक्सीजन की कमी थी और देश भर के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के लिए ऑक्सीजन की मांग कर रहे थे, केंद्र सरकार ने विदेशों से भी ऑक्सीजन मंगवाई। अगर उस वक्त ऑक्सीजन की कमी नहीं होती तो विदेशों से ऑक्सीजन क्यों मंगवाई। डॉ सुशील गुप्ता ने ढाणी जोगी में पवन जोगी के आवास पर जलपान समारोह में भाग लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
-------------