फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के हिसार संयोजक की हालात गंभीर

Tue, 01 Sep 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नागोरी गेट में मार्केट के लोगों द्वारा पिलर लगाकर बड़े वाहन रोकने व कुछ दुकानदारों व रिहायशी इलाके के लोगों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गए सीटीएम के सामने हुए विवाद में बेहोश हुए आप नेता की हालात और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने देर शाम को उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया है। आप के हिसार संयोजक विजय कुमार गुप्ता की इस मामले के दौरान दिमाग की नस फट गई थी।

उन्हीं के साथियों ने किया था बेइज्जत : प्रधान
नागोरी गेट के व्यापार एसोसिएशन के प्रधान मंगल ढालिया ने आरोप लगाते हुए कहा है की उन्हीं के साथियों ने पहले उन्हें फोन कर यहां बुलाया था। इसके बाद जब गुप्ता यहां पहुंचे तो उनके ही कुछ साथियों ने उन्हें बेइज्जत किया और कहा कि आपको किसने यहां बुलाया था। यह बात उनके दिल में घर कर गई, जिसके कारण उन्हें दौरा आ गया और दिमाग की नस फट गई।
विज्ञापन


दिन भर जानते रहे हालचाल
व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया है कि इस मामले के बाद पूरा बाजार टेंशन में है। पूरा दिन उनके हालचाल के बारे में जानकारी लेते रहे। उनके बेटे ने बताया है कि गुप्ता को मंगलवार शाम चार बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए गुड़गांव ले जाया गया है।

यह था मामला
बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने के लिए नागोरी गेट व्यापार एसोसिएशन ने अपने स्तर पर रोड पर पिलर लगा दिए। पिलर लगाने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत कर पिलर हटवा दिए।

इस पर एसोसिशन ने दोबारा पिलर लगा दिए। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को सीटीएम सुरजीत सिंह, नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल ने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई हुई थी।

बैठक शाम साढ़े पांच बजे बाजार में ही हुई। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए और उनमें तनातनी हो गई। इसी दौरान आप के हिसार संयोजक विजय कुमार गुप्ता की हालात बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें