फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adampur By-Election: भाजपा से आए सतेंद्र सिंह बने आप के उम्मीदवार, 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

Fri, 07 Oct 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
आदमपुर उपचुनाव में आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, हरियाणा संयोजक अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को यह घोषणा की। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने तीन दावेदारों की सूची को शॉर्टलिस्ट किया था। जिसके बाद आदमपुर क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर सर्वे किया गया। जिसमें रामप्रसाद गढ़वाल, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र बैनीवाल के नाम थे। इसके अलावा उमेश शर्मा के नाम पर भी विचार किया गया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई। जिसके आधार पर अरविंद केजरीवाल ने अंतिम फैसला लेते हुए सतेंद्र सिंह को आदमपुर उपचुनाव में उतारने का एलान किया।

कौन है सतेंद्र सिंह

सतेंद्र सिंह आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव न्योली खुर्द के निवासी हैं। वर्ष 2014 कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे डॉ. अशोक तंवर ने उन्हें आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2014 में सतेंद्र सिंह को कांग्रेस की टिकट पर 10 हजार वोट मिले थे। कुलदीप बिश्नोई वर्ष 2014 में हजकां की टिकट पर आदमपुर मैदान में उतरे थे। वर्ष 2019 में सतेंद्र भाजपा में शामिल हुए थे। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने सितंबर 2022 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। सतेंद्र सिंह ऑल इंडिया एलपीजी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं।

नामांकन प्रक्रिया शुरू 

आदमपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 14 अक्तूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन के लिए सुबह 11 से शाम 3 बजे तक का समय रहेगा। आदमपुर के निर्वाचन अधिकारी सुभाष शर्मा डीडीपीओ कार्यालय में नामांकन स्वीकार करेंगे। शनिवार, रविवार को नामांकन नहीं लिए जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

आठ साल बाद फिर भजनलाल परिवार के सामने उतरेंगे सतेंद्र  

करीब 8 साल बाद एक बार फिर आदमपुर के रण में सतेंद्र सिंह दूसरी बार भजनलाल परिवार के सामने मैदान में होंगे। दोनों ही नई पार्टियों से चुनावी जंग में उतर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव में सतेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा गठबंधन की ओर से कुलदीप या भव्य बिश्नोई का नाम तय माना जा रहा है। 

इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर आदमपुर से लड़े थे। उनके सामने सतेंद्र सिंह कांग्रेस उम्मीदवार बनकर उतरे थे। 2016 में कुलदीप ने हजकां का कांग्रेस में विलय कर दिया। 2019 में सतेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

पिछले करीब तीन साल से सतेंद्र आदमपुर क्षेत्र में सक्रिय थे। तीन महीने पहले कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद सतेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़कर सात सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

आम आदमी पार्टी यहां पहली बार मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य को मुद्दा बनाएगी। आप ने परिवारवाद पर भी हमला बोलने की रणनीति बनाई है। जिसमें एक ही परिवार के 51 साल से राज को खत्म कर आम आदमी को विजयी बनाने के नाम पर वोट मांगे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें