फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव: चर्चाओं के जरिये जिंदा रहेंगी सोनाली फोगाट, 2019 विस चुनाव में बनाया था ये रिकॉर्ड

Thu, 06 Oct 2022 01:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा की प्रत्याशी रहीं सोनाली फोगाट की करीब दो महीने पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत को लेकर परिवार के लोगों ने लगातार सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी रहीं सोनाली फोगाट मौत के बाद भी आदमपुर उपचुनाव-2022 में चर्चाओं के जरिये जिंदा रहेंगी। उपचुनाव की घोषणा होने के तीसरे ही दिन सोनाली फोगाट का परिवार चर्चाओं में आ गया। विपक्ष की ओर से सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि सोनाली का भाजपा प्रत्याशी के तौर पर आदमपुर हलके में सबसे अधिक 34222 वोट हासिल करने का रिकॉर्ड है। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा की प्रत्याशी रहीं सोनाली फोगाट की करीब दो महीने पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत को लेकर परिवार के लोगों ने लगातार सवाल उठाए थे। परिवार के लोगों ने कुलदीप बिश्नोई पर सवालिया निशान खड़े किए।

कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट के ससुराल पक्ष के लोगों से मिलकर हर तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया। खाप पंचायतों की बैठक में सोनाली की बेटी यशोधरा ने अपनी मौसी रुकेश को सोनाली फोगाट की राजनीतिक वारिस घोषित किया। इस पर रुकेश ने उपचुनाव लड़ने तक का एलान कर दिया। इस चुनाव में अगर रुकेश मैदान में उतरती हैं तो वह सोनाली के नाम पर वोट मांगेंगी। उनकी ओर से सत्ता पक्ष पर सवाल उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : आदमपुर उपचुनाव: सोनाली फोगाट के परिवार में तकरार, बहन बोलीं- हर हाल में लड़ूंगी चुनाव, भाई बोले-हम BJP के साथ

विपक्ष के लोग भी सोनाली की मौत को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। वहीं, सरकार की ओर से उतरने वाले प्रत्याशी को अपने साथ सोनाली फोगाट के परिवार के कुछ लोगों को जोड़ना मजबूरी होगा, जिससे यह दिखाया जा सके कि सोनाली की मौत को लेकर परिवार के लोगों को कोई शक नहीं है। परिवार के लोग अब भी भाजपा प्रत्याशी के साथ खड़े हैं। बता दें कि विधानसभा-2019 के विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट अपने विवादस्पद बयानों को लेकर लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में रहीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा को सबसे ऊंचे ग्राफ पर ले गईं सोनाली
आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2019 में रहा। चुनाव में सोनाली फोगाट ने 34222 वोट लेकर दूसरा मजबूत स्थान पाया था। वर्ष 2014 में भाजपा प्रत्याशी कर्ण सिंह राणोलिया को 8319 वोट मिले थे। वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन खारिया को महज 1210 वोट, वर्ष 2005 में भाजपा प्रत्याशी दलबीर धीरणवास को 4572 वोट मिले थे, जबकि वर्ष 2000 में भाजपा के प्रत्याशी प्रो. गणेशीलाल को 17117 मत हासिल हुए थे।

चुनाव को लेकर दो हिस्सों में बंटा परिवार  
सोनाली के परिवार के लोगों की सक्रियता को देखकर तय लग रहा है कि उपचुनाव में वह चर्चाओं में रहेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों का भाजपा के पक्ष में जाने की उम्मीद है। वहीं, बहन रुकेश चुनावी मैदान में सत्ता पक्ष के खिलाफ उतरने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें