फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यूपी के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिजनों से था नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले 26 युवक ने वीरवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक यहां ढाणी सांकरी के पास ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। युवक परिजनों से नाराज होकर घर से गया था। बाद में परिजनों को उसका शव मिलने की सूचना मिली। जीआरपी ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हर बिलास ने कहा है कि वे यूपी के बांदा जिले के रहने वाले हैं। वह हांसी में ढाणी सांकरी के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा महेंद्र पास के दूसरे भट्ठे पर काम करता था। वह अविवाहित था। वीरवार की रात घर की आपसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महेंद्र नाराज होकर घर से बाहर चला गया। उन्होंने सोचा की थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। हरबिलास ने बताया उनके पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस का फोन आया कि महेंद्र का शव ओरंगनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा है। जीआरपी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें