फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से कुलेरी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की सर्विस रोड पर सोमवार सुबह एसबीआई बैंक के पास सड़क पार कर रहे कुलेरी निवासी कृष्ण (42) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने तुरंत कृष्ण को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अग्रोहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्वजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक अग्रोहा में लकड़ी का फर्नीचर बनाकर जीवन यापन करता था। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिवार ने बताया कि लगभग तीन साल पहले ही कृष्ण के बड़े भाई सुंदर की करंट लगने से मौत हो गई थी। कृष्ण परिवार का मुख्य सहारा था। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है और आरोपी वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें