फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वाहन की चपेट में आने से विवाह समारोह में शामिल होने आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव झुंपा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए गांव गोलागढ़ (भिवानी) 27 वर्षीय नगेंद्र की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

झुंपा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इकबाल ने बताया कि गांव गोलागढ़ निवासी नगेंद्र मंगलवार शाम एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। इसके लिए वह झुंपा गांव में मार्ग पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे हिसार के अस्पताल में पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें