फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरानी सब्जी मंडी के पास मृत मिला युवक, हाथ में लगी थी सिरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कुम्हारान मोहल्ले के सतबीर (40) का शव सोमवार को डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पुरानी सब्जी मंडी के पास खंडहर दुकान से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सतबीर हेरोइन का नशा करता था और उसके हाथ में सिरिंज लगी मिली है। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकला था और फोन भी नहीं रखता था। वह हेरोइन के नशे का आदी था। एचटीएम थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें