फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एयरपोर्ट चौक से पिस्तौल-कारतूस के साथ युवक पकड़ा

Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एचटीएम थाना पुलिस ने एयरपोर्ट चौक पर एक युवक को पिस्तौल व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के गांव दिड़बा निवासी अभि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई पवन कुमार ने बताया कि वह, ईएएसआई बलदेव, कांस्टेबल अजय व चालक कांस्टेबल प्रदीप के साथ गस्त के संबंध में हवाई अड्डा चौक पर मौजूद था। इसी बीच मुखबरी से सूचना मिली कि जाब के जिला संगरूर के गांव दिड़बा निवासी अभि के पास पिस्तौल है और वह एमजी क्लब के पीछे मिर्जापुर रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना के आधार टीम पर मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक की लोअर की जेब से पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें