फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला, दो दांत तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जगदीश कॉलोनी में फैक्टरी जा रहे युवक पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मोहित के दो दांत भी टूट गए।घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले भी आरोपी ने मोहित से झगड़ा किया था।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी निवासी हरीश ने बताया कि उसका बेटा मोहित एक फैक्टरी में मिस्त्री है। शाम 6 बजे वह काम पर जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने मोहित पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हरीश ने बताया कि मंगलवार को मोहित के घर कीर्तन था, जहां डीजे बज रहा था। उसी दौरान आरोपी ने मारपीट की थी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें