फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहर में डूबने से युवक की जान गई, ई-रिक्शा खराब होने पर नहाने के लिए उतरा था

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव लाडवा और डाबड़ा के बीच से गुजर रही नहर में नहाते समय रविवार को हिसार की आंबेडकर बस्ती निवासी 28 वर्षीय प्रधान की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तेज बहाव में बह गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एनडीआरएफ गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बरामद किया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि विकास नगर निवासी ठेकेदार राकेश कंवारी मजदूरों को ई-रिक्शा में लेकर गांव में रंग-पेंट का काम कराने जा रहे थे। उनके साथ ई-रिक्शा में प्रधान, अखन और रविंद्र भी सवार थे। लाडवा-डाबड़ा के बीच रास्ते में ई-रिक्शा खराब हो गई। इस दौरान प्रधान व अन्य पास से गुजर रही नहर पर नहाने चले गए। कुछ देर बाद प्रधान तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। करीब तीन घंटे बाद प्रधान का शव बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें