फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरेलू कलह में श्मशान घाट में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंगाली आकलान में एक युवक ने घरेलू कलह के कारण मंगलवार रात को श्मशान घाट में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को बुधवार सुबह इस बारे में पता चला। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी के अनुसार मंगाली आकलान निवासी विक्रम (30) मजदूरी करता था और वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से घर पर आए दिन झगड़ा होता था। विक्रम मंगलवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह श्मशान घाट में सफाई कर्मचारी पहुंचा तो उसने विक्रम के शव को पेड़ से लटके हुए देखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें