हिसार। आदमपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव के पास सिरिंज व गोलियां मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। आदमपुर निवासी पंकज कुमार (28) का शव दो दिन पहले खेतों में पड़ा मिला था। परिजनों ने कपड़े देखकर शव की शिनाख्त की। पुलिस को शव के पास सीरिंज व गोलियां पड़ी मिली। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जांच अधिकारी हरीश ने बताया कि अभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उसके बाद ही पता चलेगा कि मौत की असली वजह क्या है। इससे पहले हांसी में हिसार रोड पर प्लॉट में एक युवक का शव मिला था। उक्त युवक की मौत का कारण भी नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। ब्यूरो