फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तालाब में युवक डूबा, गोताखोरों के सर्च अभियान के बाद भी नहीं मिला

विज्ञापन
तालाब में सर्च अ​भियान चलाते गोताखोर। 
विज्ञापन
बास। गांव बास आजमशाहपुर के देवी मंदिर के पास महंद तालाब में बुधवार दोपहर को नहाने के लिए उतरा एक युवक डूब गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बास पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों को बुलाया, लेकिन देर रात तक भी गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम मिलकर तालाब में सर्च अभियान चलाया। मगर युवक नहीं मिल पाया। परिजनों ने सरकार व प्रशासन से मांग कि युवक को जल्द से जल्द तालाब से ढूंढकर निकाला जाए। देर रात तक भी ग्रामीणों की तालाब पर भीड़ लगी रही।
बास आजमशाहपुर के ग्रामीणों ने बताया कि बास आजमशाहपुर निवासी 35 वर्षीय संदीप राज मिस्त्री का काम करता था। वो बुधवार को करीब 11 बजे देवी मंदिर के पास महंद तालाब में गर्मी होने के कारण नहाने के लिए उतर गया था। काफी देर तक नहाता रहा। फिर अचानक तालाब की गहराई में चला गया। किसी राहगीर ने देखा कि संदीप पानी में डूब रहा है तो उन्होंने आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक संदीप पानी में डूब चुका था। कुछ ग्रामीण युवाओं ने हिम्मत दिखाकर तालाब में छलांग लगा दी और उसको ढूंढने की कोशिश की। मगर तालाब की गहराई ज्यादा होने से वो उसे नहीं ढूंढ पाए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बास थाना पुलिस को दी तो पुलिस सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवित्र सिंह और डीएसपी राज सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया। दो गोताखोरों ने करीब चार घंटे तक तालाब में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद पुलिस ने हिसार से एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी कुछ के बाद टीम नाव लेकर तुरंत मौके पर पहुंची और तालाब में नाव की सहायता से सर्च अभियान चलाया। देर रात तक भी युवक नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

गांव के सरपंच दीपक तंवर ने बताया कि पूरा गांव सहयोग कर रहा है। हर कोई दुआ कर रहा है कि संदीप जल्द से जल्द सही सलामत मिल जाए। वीरवार को ग्राम पंचायत की तरफ से फतेहाबाद से गोताखोरों को बुलाया गया है।
थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों को भी बुला गया था, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है। एनडीआरफ की टीम तालाब में सर्च अभियान चल रही हैं।
विज्ञापन

तालाब में सर्च अभियान चलाते गोताखोर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें