फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, 48 घंटे में दूसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 के रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के साथ में मंगलवार को सुबह बड़वाली ढाणी के दिनेश कुमार (30) का शव पड़ा मिला। उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। शहर में 2 दिन में नशे की ओवरडोज से 2 मौतें हो गई हैं। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बड़वाली ढाणी का दिनेश कुमार सोमवार को दोपहर को घर से 50 रुपये और आधार कार्ड लेकर सिविल अस्पताल से दवा लाने की बात कहकर निकला था। वह बाद में घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे आसपास तलाशा, मगर कुछ पता नहीं चला। रेलवे थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को सुबह सूचना मिलने पर टीम समेत मौके पर जाकर अज्ञात युवक का शव कब्जे में लिया। शव के पास सिरिंज पड़ी थी। बाद में मृतक की पहचान बड़वाली ढाणी के दिनेश के तौर पर हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें