फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, डेड बॉडी के पास पड़ी थी सिरिंज, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Sun, 03 Aug 2025 10:50 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

हिसार में बीटेक के छात्र का झाड़ियों में रविवार शाम को शव पड़ा हुआ मिला। युवक के साथ उसका एक दोस्त अचेत अवस्था में था। युवक के शव के पास एक  सिरिंज पड़ी हुई मिली। पुलिस सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू ऋषि नगर निवासी भूपेंद्र उम्र 24 साल का शव रविवार को शाम पांच बजे ऑटो मार्केट फेज-3 की झाड़ियों में पड़ा मिला। पास ही खाली सिरिंज पड़ी थी। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका है। युवक सुबह करीब 10 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। पुलिस सोमवार को मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बीटेक का छात्र था युवक

जिला नागरिक अस्पताल में न्यू ऋषि नगर के लोगों ने बताया कि भूपेंद्र महेंद्रगढ़ के एक विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा था। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। 18 जुलाई को उसके कुनबे में किसी की मौत हो गई थी और 30 जुलाई को तेरहवीं थी जिस कारण भूपेंद्र इन दिनों घर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह परिजनों को यह कहकर बाइक पर निकला कि वह किसी काम से ऑटो मार्केट में जा रहा है। उसने यही बात मिलगेट निवासी अपने दोस्त दीपक को फोन पर बताई।

परिजनों ने दोपहर बाद भूपेंद्र के फोन पर संपर्क किया तो एक युवक ने कॉल रिसीव कर तुतलाती आवाज में बात की। किसी ने शाम करीब 5 बजे डायल 112 पर कॉल कर ऑटो मार्केट फेज-3 में एक युवक अचेत हालत में पड़ा होने की सूचना दी। पास में एक युवक मौजूद था। बाद में डायल 112 स्टाफ मौके पर पहुंची और अचेत युवक व उसके साथी को एंबुलेंस में जिला नागरिक अस्पताल में लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि सोमवार को शव को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: गला घोंटकर पहले की युवक की हत्या, फिर रेलवे लाइन पर फेंका शव, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें