फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिकअप की टक्कर से ओवरब्रिज से गिरे युवक की मौत, तीन साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड ओवरब्रिज पर पिकअप की टक्कर से गांव दरियापुर (भिवानी) निवासी रविंद्र कुमार (22) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गांव के तीन युवक घायल हो गए। रविंद्र रोडवेज में हैवी वाहन चलाने की ट्रेनिंग ले रहा था। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव दुबेटा निवासी जयबीर ने पुलिस को बयान देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी गांव दरियापुर के रविंद्र के साथ हुई थी। दामाद रविंद्र व उसके गांव का अमित वीरवार रात करीब 10:30 बजे कैमरी रोड ओवरब्रिज पर खड़े थे। इस बीच उनके गांव के ही मनीष व संदीप बाइक पर आए। चारों युवक कैमरी रोड ओवरब्रिज पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा जबकि तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें