फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर निवासी महिला ने एक युवक पर प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और एक अन्य पर साथ देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उससे एक लाख रुपये ऐंठ चुका है और उसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर माता की चौकी लगाती थी। कई लोग भजन सुनने आते थे। इस दौरन आरोपी युवक वहां आया और शादी करने की बात कही। एक दिन आरोपी ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। जनवरी में आरोपी उसे अपने घर ले गया। इसके बाद अप्रैल में आरोपी उसके साथ अदालत गया और एग्रीमेंट बनवा लिया और मई में उसके पति के खिलाफ तलाक का केस दर्ज करवाया। इस बीच आरोपी ने उससे एक लाख रुपये ऐंठ लिए। जून में दोनों ने अदालत से सुरक्षा ले ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, जिला निवासी एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सात जुुुलाई को वह अपने घर पर सो रही थी। उसी दौरान आरोपी आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पीड़िता की मौसी आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें