फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चपरासी बनने के लिए बीए, एमए व एमकॉम पास समेत 1200 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
चपरासी पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे युवा। 
विज्ञापन
हिसार। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 20 चपरासी पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थियों को रिमझिम बारिश ने परेशान कर दिया। हल्की बूंदाबांदी के चलते अभ्यर्थियों को अदालत परिसर में पार्किंग शेड के नीचे शरण लेनी पड़ी। करीब 6632 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिसमें रोजाना 1200 से 1300 अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया 17 से 21 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर लंबी कतारें लगीं। देर शाम तक छह बजे तक इंटरव्यू का दौर चलता रहा। अदालत प्रशासन ने दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
चपरासी पदों की भर्ती का विज्ञापन 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, और आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 थी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

20 पदों के लिए इंटरव्यू देने आए कई युवा बीए, एमए और एमकॉम पास भी हैं। सिवानी मंडी निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि वे वर्तमान में एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं और कम वेतन के कारण यहां आवेदन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें