फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आजाद नगर अस्पताल के लिए जमीन तलाशेगी तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर में 50 बेड के अस्पताल (पॉलीक्लिनिक) के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए जमीन के चयन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण का ऐलान किया था, जिसे अब औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी भी जमीन के चयन में जुटा हुआ है। वार्ड नंबर 19 के पार्षद सत्यवान पान्नू ने बताया कि इस हफ्ते तक जमीन चयन पर रिपोर्ट आ सकती है, जिसके बाद अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति ने आजाद नगर थाने के पास पटवार भवन के पीछे करीब 13 कनाल खाली जमीन का चयन किया है और अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। हालांकि, अभी तक इस जमीन को अंतिम मंजूरी नहीं मिल पाई है। अगर यह जमीन मंजूर होती है, तो इससे आजाद नगर की करीब 70-80 हजार की आबादी और आसपास के आधा दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा।
किराये के भवन में चल रहा अर्बन हेल्थ सेंटर
वर्तमान में आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर किराये के भवन में चल रहा है, जहां स्टाफ की कमी और सुविधाओं की सीमितता की समस्या बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र को विस्तारित करने के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध नहीं है। 2023 में आजाद नगरवासियों ने दमकल विभाग के पास नगर निगम की खाली जमीन पर अर्बन हेल्थ सेंटर बनाने की मांग को लेकर एक वर्ष से अधिक समय तक धरना दिया था, लेकिन नगर निगम ने जगह की कमी का हवाला देते हुए वैकल्पिक जगह तलाशने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें