फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर में चोरी...बेटियों के हाथ पीले होने से पहले तिजोरी हो गई खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र स्थित श्याम नगर में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 8 लाख रुपये नकद व तीन तोले सोने के गहने जबकि दूसरे घर से 9 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वाॅयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। 12 क्वार्टर चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली हे।

दो बेटियों की शादी के लिए जुटाई थी नकदी

श्याम नगर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह एसी व फ्रिज रिपेयरिंग का काम करते हैं। शनिवार रात वह नीचे आंगन में सोए थे। सुबह पड़ोसी महेंद्र के घर चोरी की सूचना मिलने पर जब कृष्ण की पत्नी ने अपने कमरे की अलमारी संभाली तो आठ लाख रुपये और तीन तोले सोने के जेवर गायब थे। कृष्ण ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के रिश्ते के लिए बातचीत कर रहे थे और इसी महीने रिश्ता तय होने की संभावना थी। शादी की तैयारियों के लिए ही उन्होंने घर में नकदी व जेवर रखे थे। कृष्ण के अनुसार करीब 10-15 दिन पहले भी उनकी गली में एक घर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन


चाबी चुराकर ताला खोला, वारदात के बाद वापस रख दी

श्याम नगर निवासी महेंद्र ने बताया कि उनकी नई सब्जी मंडी में चाय की दुकान है। शनिवार रात वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक कमरे में सोए थे जबकि दूसरे कमरे पर ताला लगा था। उस ताले की चाबी और नौ हजार रुपये से भरा पर्स उनके बिस्तर के नीचे रखा था। रविवार सुबह करीब पौने चार बजे जब महेंद्र उठे तो पर्स से रुपये गायब थे। अलमारी संभालने पर 15 ग्राम सोने के झुमके और 250 ग्राम चांदी की पाजेब भी गायब मिली। चोरों ने महेंद्र के बिस्तर के नीचे से चाबी चुराकर कमरे का ताला खोला और वारदात के बाद ताला लगाकर चाबी वापस रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें