फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आजाद नगर वार्ड-19 में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा विशेष पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम आयुक्त नीरज ने वार्ड-19 के आजाद नगर स्थित नरेन्द्र शर्मा मेमोरियल पार्क का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यहां दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके तहत सुरक्षित बैठने की व्यवस्था, विशेष डिजाइन के झूले, वॉकिंग ट्रैक और सुरक्षा जाली लगाने का कार्य प्रगति पर है। निगमायुक्त ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद निगमायुक्त ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने, पार्क में बेंच लगाने और बेसहारा पशुओं को पकड़वाने की मांग उठाई। पार्षद सत्यवान पानू ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास बस क्यू शेल्टर बनवाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने निरीक्षण और समस्याएं सुनने पर उनका आभार जताया। मौके पर एक्सईएन अमित कौशिक, एमई कर्मपाल सिंधू, जेई सुमित नुनाच, जेई राकेश, जेई मंजीत हुड्डा, जेई कुलदीप सरोहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें