फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 6 घंटे तक नहरों व खेतों में चला सर्च अभियान, मोहित का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
राजली हेड के पास लापता युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
हिसार। राजली गांव निवासी युवक के लापता होने के बाद सोमवार को गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब छह घंटे तक नहरों और खेतों में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। खेत के कमरे के पास युवक का मोबाइल, स्कूटी और चप्पल मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


बरवाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत ने बताया कि राजली गांव निवासी 23 वर्षीय मोहित 10 मई की दोपहर करीब एक बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान खेत में बने कमरे के पास से उसकी स्कूटी, मोबाइल और चप्पल बरामद हुई। परिजनों ने बताया कि खेत के पास नहर है और मोहित को तैरना भी नहीं आता था।

एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने कई जगह की तलाश

सोमवार सुबह करीब 11 बजे एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम गांव पहुंची। टीम ने घिराय-राजली के बीच बालसमंद सब ब्रांच नहर में करीब छह घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा राजली हेड स्थित राणा वितरक नहर में भी खोजबीन की गई। ग्रामीणों और युवाओं ने करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र तक नहर और आसपास के गन्ने के खेतों में मोहित की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें