फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बनभौरी रोड बाईपास ओवरब्रिज पर बनेगी सर्विस लेन

Sat, 08 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरवाला। कस्बे में बाईपास पर मतलोडा-बनभौरी-उचाना रोड पर बने एनएच-52 के ओवरब्रिज के साथ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। अब इस मार्ग पर सर्विस लेन बनाने के प्रस्ताव पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सहमति दे दी है। करीबन 6.90 करोड़ रुपयों की लागत से इस सर्विस लेन का कार्य जल्द शुरू होगा। इसमें करीब छह माह का समय लगने की उम्मीद है।
इस सर्विस लेन के बनने से गांव सरहेड़ा, मतलोडा, छान, बनभौरी, संदलाना, उचाना आदि गांवों के लोगों को विशेष लाभ होगा। इस रास्ते से आने-जाने वाले दूसरे प्रदेशों के वाहन चालकों को भी अब शहर के बीच से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई लोग वर्ष 2021 से इस मार्ग पर सर्विस लेन बनाने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेता एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू भी इसके लिए लगातार प्रयास में लगे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा समेत एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर इस मार्ग पर सर्विस लेन बनने की प्रक्रिया पूरी करवाने का प्रयास किया। अब उनके प्रयास रंग लाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता धीरू ने बताया कि बाजार की भीड़ से बचने के लिए सीधा बाईपास से बनभौरी रोड पर चढ़ा जा सकता है, लेकिन ओवरब्रिज पर सर्विस लेन न होने की वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब इसकी निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें