फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोर्ट से सेवानिवृत्त क्लर्क ने पीएलए चौकी स्टाफ पर मारपीट का लगाया आरोप, कहा- बेटे के कान का पर्दा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोर्ट से सेवानिवृत्त एक क्लर्क ने पीएलए पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर उसके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। क्लर्क का दावा है कि मारपीट के कारण उसके बेटे के कान का पर्दा फट गया जिसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चौकी प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए किसी भी प्रकार की मारपीट से इन्कार किया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर की गली नंबर-7 निवासी तथा कोर्ट से सेवानिवृत्त क्लर्क अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा अमन बाइक लेकर बाजार की ओर गया था। रास्ते में उसे परिचित दो युवक मिल गए जिन्होंने कुछ दूरी तक छोड़ने के लिए कहा। इस पर अमन ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया।
अनिल शर्मा के अनुसार उसी दौरान गली में खड़ी पुलिस पीसीआर ने बाइक को रुकवा लिया और चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अमन ने पुलिसकर्मियों को कहा कि उसके पिता जिला अटॉर्नी कार्यालय में कार्यरत रहे हैं। उसने फोन पर उनकी बात पुलिसकर्मियों से करवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने बात नहीं की।
विज्ञापन

अनिल शर्मा का आरोप है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों ने कहा कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और उन्होंने शराब पी रखी है। इस पर उन्होंने युवकों का मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को पीसीआर में बैठाकर चौकी ले गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीआर में ही उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। बाद में चौकी में भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया।
-
आरोप बेबुनियाद हैं : चौकी इंचार्ज
पीएलए पुलिस चौकी प्रभारी अनूप ने बताया कि पुलिस ने केवल मोटरसाइकिल का चालान किया है। उनके अनुसार युवक का पिता बाइक छोड़ने का दबाव बना रहा है। बाइक पर तीन युवक सवार थे और उन्होंने शराब पी रखी थी जिसके चलते मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया। युवकों के पास वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी नहीं थे।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने कहा कि चौकी स्टाफ ने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की है। लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें