फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोबाइल हैक कर सेवानिवृत्त बीईओ के क्रेडिट कार्ड से 3.13 लाख रुपये की खरीदारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त बीईओ का मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से 3.13 लाख रुपये की खरीदारी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी सेवानिवृत्त बीईओ अनिल महता ने बताया कि उनके पास एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 2 जनवरी को मोबाइल फोन की इनकमिंग कॉल बंद थी। जांच करने पर पता चला कि उसकी कॉल और मैसेज किसी और मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड किए गए हैं। 3 जनवरी को वह और पत्नी नीरू देवी बेटी से मिलने के लिए गुरुग्राम चले गए। उसी दिन बैंक से फोन आया और बताया कि क्रेडिट कार्ड से 3.13 लाख रुपये की खरीदारी की गई है। उन्होंने बैंककर्मियों को कहा कि उन्होने कोई शॉपिंग नहीं की। जांच करने पर उसके क्रेडिट कार्ड से तीन ट्रांजेक्शन का पता चला। सभी लेनदेन फ्लिपकार्ट बंगलूरू के माध्यम से किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें