फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होटल संचालक के मुंह पर मारा मुक्का, दो दांत टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट में कुछ युवकों ने होटल संचालक विकास के साथ मारपीट की। घायल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल का आरोप है कि मुक्का लगने से उसके दो दांत टूट गए। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजदों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरकड़ी गांव के विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका राजगुरु मार्केट में होटल है। वह 9 मई रात करीब 10:15 बजे रेड स्क्वेयर मार्केट में था। उसका दोस्त शिकारपुर का मुकेश भी उसके साथ था। दोस्त के पास उसकी एक जानकार युवती का फोन आया कि मेरे साथ होटल डिजायर के पास कुछ युवक बदतमीजी कर रहे हैं। इस पर वह और मुकेश मौके पर पहुंच गए। वहां पर आशीष, सचिन व चेतन खड़े थे। विकास ने कहा कि तुम युवती के साथ झगड़ा क्यों कर रहे हो। तब आशीष ने मुंह पर मुक्का मारा, जिससे दो दांत आधे टूट गए। सचिन, चेतन व अन्य ने भी बेरहमी से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें