फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव भेजा

Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने के संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि बरवाला नगर परिषद के रूप में बरवाला शहरी क्षेत्र के सभी मापदंड पूरे हैं। नगर परिषद के रूप में अपग्रेड करने के लिए शहर की जनसंख्या कम से कम 50 हजार होने की आवश्यकता होती है, जबकि बरवाला शहर की जनसंख्या 54,280 है। इस संबंध में बरवाला शहर की वार्ड वाइज जनसंख्या के आंकड़े भी परिवार पहचान पत्र(पीपीपी) के आधार पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय द्वारा शहरी स्थानीय निकाय को भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इस बारे में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अनुरोध किया है कि पीपीपी के अनुसार, वर्तमान में बरवाला शहर सरकार के सभी मानदंडों/निर्देशों को पूरा करता है। नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पत्र संख्या 375 में बरवाला शहर की जनसंख्या 54,280 दर्शाई गई है, इसलिए नगर समिति और शहर के नागरिकों के व्यापक जनहित में शीघ्रातिशीघ्र बरवाला को नगर परिषद में अपग्रेड किया जाए। फिलहाल हिसार शहर की नगर निगम की महानगर का दर्जा दिया जा चुका है। हिसार जिले में केवल एक हांसी ही नगर परिषद है। बरवाला को नगर परिषद बनाया गया तो यह जिले की दूसरी नगर परिषद होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें