हिसार। सेक्टर 9-11 निवासी एक व्यक्ति पैसे के लेन-देन से परेशान होकर छत से कूद गया। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अर्बन स्टेट थाना प्रभारी विकास ने बताया कि परिजनों के बयान पर एक नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 9-11 निवासी प्रकाश ने बताया कि उसके पिता श्रवण कुमार (51) प्राइवेट जॉब करते थे। उनका किसी अशोक कुमार के साथ रुपये का लेन-देन था। वह व्यक्ति उसके पिता को कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह उन पर बेवजह दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर शनिवार रात 10 बजे उसके पिता ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में जिंदल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो