फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पीएलए निवासी बुजुर्ग की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 227 नए संक्रमित भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग हरियाणा पुलिस विभाग में कुक के पद से सेवानिवृत्त था। विभाग की देखरेख में उसके एरिया के हिसाब से अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को 227 नए कोरोना केस मिले हैं, जो अब तक का एक दिन का रिकॉर्ड भी है। जिले में संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 4537 पहुंच गया है। जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का रिकवरी रेट भी घटाकर 70.31 आया है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन करीब 150 मरीज संक्रमित मिल रहे थे। मगर शुक्रवार को संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई। इससे पहले 15 सितंबर को 178 नए केस मिले थे और उस दिन दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई थी।
विज्ञापन

मृतक संक्रमित मरीज की हिस्ट्री
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार शहर के पीएलए एरिया के रहने वाले मृतक संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग का मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा था। यहां चिकित्सकों ने उसका कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई थी। शुरू से ही उसकी हालत गंभीर थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति हरियाणा पुलिस के विभाग से कुक के पद से रिटायर्ड था।
विज्ञापन

पिछले 17 दिनों की स्थिति
दिन- केस- मौत
17 सितंबर- 113- 02
16 सितंबर- 129- 02
15 सितंबर- 178- 02
14 सितंबर- 156- 00
13 सितंबर- 126- 02
12 सितंबर- 165- 00
11 सितंबर- 130- 02
10 सितंबर- 89- 00
09 सितंबर- 134- 04
08 सितंबर- 84- 02
07 सितंबर- 74- 00
06 सितंबर- 90- 00
05 सितंबर- 142-02
04 सितंबर- 55- 00
03 सितंबर- 81- 03
02 सितंबर- 104-02
01 सितंबर- 138-02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें