फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आकाशवाणी परिसर में सजी सुगम संगीत की महफिल

विज्ञापन
प्रसार भारती की ओर से रविवार को स्थानीय आकाशवाणी केंद्र में विशेष सुगम संगीत कार्यक्रम आयोजित क
विज्ञापन
हिसार। आकाशवाणी की प्रसारण सेवा के 90 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसार भारती की ओर से रविवार को स्थानीय आकाशवाणी केंद्र में विशेष सुगम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के बहुउद्देश्यीय स्टूडियो में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में संगीत की स्वर लहरियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

अब खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आगामी रविवार प्रात: 6:15 बजे आकाशवाणी परिसर से कैमरी रोड न्यायालय होकर मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

दूरदर्शन के प्रतिष्ठित गायक और शहर के जाने-माने संगीतकार सुमेश जोशी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने अपनी मखमली आवाज में एक से बढ़कर एक गजलें पेश कर समा बांध दिया। उनके साथ जुगलबंदी में बब्बू सरल शर्मा ने तबला वादन किया जबकि हारमोनियम पर नितिन शर्मा ने संगत दी।
विज्ञापन

इन कलाकारों की सधी हुई संगत और सुमेश जोशी की गायकी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संदीप कालियाना मुख्य अतिथि रहे। दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद उन्होंने आकाशवाणी की 90 वर्षों की शानदार यात्रा की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया।
आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार ने सभी कलाकारों और अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रसारण सेवा की शुरुआत वर्ष 1936 में हुई थी। अब आकाशवाणी 90 वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस मौके को देशभर के केंद्र विभिन्न उत्सवों के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

आकाशवाणी केंद्र की उद्घोषिका ऋतु कौशिक ने संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें