फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाईपास पर चलती कार में लगी आग, दोनों सुरक्षित बाहर निकले

विज्ञापन
हांसी  में  कार में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। बाईपास पर मंगलवार देर रात गीता चौक के समीप आधी रात को एक चलती कार में आग लग गई। कार में हिसार निवासी दो व्यक्ति सुरक्षित बच गए। आग लगते ही चालक ने कार रोक दी और दोनों नीचे उतर गए। वहीं, कार पूरी तरह से जल गई। घटना के समय दोनों पलवल से हिसार आ रहे थे।
विज्ञापन

हिसार निवासी एडवोकेट विजय ने बताया कि वह अपने दोस्त डॉ. दीपक के साथ पलवल से हिसार लौट रहे थे। खरड़ फ्लाईओवर पार कर गीता चौक की ओर पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक कट मार दिया। उन्होंने बताया कि आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक कट मारा। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवक समय रहते बाहर निकल गए।
हादसे के बाद दोनों दोस्त तुरंत कार से बाहर निकलने में सफल रहे। इस हादसे में घायल डॉ. दीपक को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ऑपरेटर राहुल ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई नरेश ने बताया कि दोनों पलवल से हिसार के सेक्टर 33 में जा रहे थे। ट्रक ने साइड दबाई तो कार चालक ने कार को बचाने के लिए नीचे उतार दिया। कार पूरी तरह से जल गई है। सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें