फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नाबालिग ने 10 वर्षीय बच्ची को मैगी में नशा मिलाकर खिलाया फिर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले नाबालिग लड़के ने पड़ोसी की रहने वाली 10 साल की बच्ची को नशा मिलाकर मैगी खिलाई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। 20 अक्तूबर सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले आरोपी की मां और बहन उसे अपने घर बुला ले गए। इस दौरान आरोपी की बहन के साथ टीवी देखने लगी। कुछ देर बाद वह मैगी लेकर आई। आरोप है कि नाबालिग लड़के ने उसकी मैगी में नशीला पदार्थ मिला दिया। मैगी खाने पर वह अर्धबेहोशी की हालत में थी, इसी दौरान आरोपी लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद होश आने पर वह अपने घर गई और मां को आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें