फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, पति व सास पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव उमरा में करीब 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज फौजी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां ने बताया है कि उनकी सबसे बड़ी बेटी कविता की इसी वर्ष फरवरी महीने में गढ़ी गांव निवासी अंकुश से शादी हुई थी। अंकुश फौज में भर्ती है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे थे। दो महीने पहले ही उनकी बेटी को सास ने घर से निकाल दिया। इसके बाद उनकी बेटी उमरा गांव में आ गई थी। रविवार शाम को उनकी बेटी ने घर के चौबारे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हांसी सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।

मृतका के परिजनों ने शिकायत दी है, जिसमें मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि दहेज के लिए तंग करने से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसके पति व सास पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।- सुमेर सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें