विद्यानगर निवासी एक युवक ने शनिवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक की शादी पांच दिन पहले 25 नवंबर को हुई थी। परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
जानकारी के अनुसार विद्यानगर निवासी सुनीलदत्त उर्फ सोनू (25) ने शनिवार को घर में पंखे से फंदा लगा लिया।
युवक की 25 दिसंबर को ही कानपुर की मनीषा से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार सोनू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिसके चलते उसने ये कदम उठाया।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एएसआई शीशराम और सत्यवान ने बताया कि मृतकके पिता लक्ष्मी दत्त और पत्नी मनीषा के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की गई है।