फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव कंवारी में शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 17 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव कंवारी में शनिवार सुबह एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। इसका कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया जबकि दुकान की छत भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

दुकान संचालक अंकित पुत्र भीम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी गांव में पहुंच गई थी।

अंकित के अनुसार दुकान में रखा परचून का सामान, जरूरी सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की तेज गर्मी के कारण दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सके। गांव के लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें