फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलभराव रोकने के लिए पटेल नगर आरयूबी के दोनों ओर बनेगी पांच फीट ऊंची दीवार

विज्ञापन
पटेल नगर में आरयूबी में जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करते रेलवे व नगर निगम के अ​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। रेलवे और नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण के बाद निर्णय लिया है कि आरयूबी के दोनों ओर जमीन के स्तर से पांच फीट ऊंची आरसीसी दीवार बनाई जाएगी, साथ ही पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आरसीसी बेड का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के एक्सईएन जयवीर डूडी और रेलवे विभाग के इंजीनियर महेश पाराशर ने मौके पर पहुंचकर आरयूबी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव के कारणों का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पाया कि बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और पानी का स्तर अधिक होने के कारण आरयूबी में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरयूबी में सुधार कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। बरसाती पानी की समस्या के समाधान के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पानी के लेवल को नियंत्रित करने के उद्देश्य से आरसीसी बेड बनाया जाएगा। आरयूबी के दोनों ओर आरसीसी दीवार का निर्माण किया जाएगा, जिसकी ऊंचाई जमीन के स्तर से पांच फीट होगी।
विज्ञापन


इस कार्य को पूरा करने में लगभग एक माह का समय लगेगा। निर्माण कार्य के दौरान आरयूबी पूरी तरह बंद रहेगा। इसके लिए जल्द ही परियोजना तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। नगर निगम और रेलवे विभाग की आपसी सहमति के बाद कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि पटेल नगर आरयूबी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा, ताकि आमजन को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें