फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यू ऑटो मार्केट में खड़ी एक स्कूल बस में लगी आग, दुकानदार बोले-बस में बैठे नशेड़ी युवकों ने लगाई

विज्ञापन
ऑटो मार्केट में जली स्कूल बस। 
विज्ञापन
हिसार। न्यू ऑटो मार्केट में खड़ी एक स्कूल बस में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकानदारों का कहना है कि बस में बैठे नशेड़ी युवकों ने बस को आग लगाई। इनमें से एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

दमकल विभाग को रविवार दोपहर 2:20 बजे सूचना मिली कि न्यू ऑटो मार्केट में खड़ी एक स्कूल में आग लगी हुई है। इस सूचना पर एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग बुझाने में 15-20 मिनट का समय लगा। उधर स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बस में तीन नशेड़ी युवक बैठकर नशा कर रहे थे। इन युवकों ने ही बस में आग लगी दी। इसके बाद वे वहां से भागे तो एक युवक को दुकानदारों ने पकड़ लिया जबकि दो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें