फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सहमति संबंध में रह रहे युवक-महिला ने निगला जहर, युवक की मौत, महिला अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजादनगर क्षेत्र में बुधवार शाम सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने जहर निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन करीब एक साल से घर से बाहर रह रहा था। वह एक शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। परिवार का उससे संपर्क नहीं था।
प्रवीण के अनुसार, बुधवार शाम आजादनगर थाने से फोन आया कि सचिन और उसके साथ रहने वाली महिला मनीषा ने जहर निगल लिया है। सूचना मिलने पर परिजन हिसार पहुंचे। दोनों ने शाम करीब पांच बजे जहर निगला था।
विज्ञापन

महिला शादीशुदा, 12 साल का बेटा
प्रवीण ने बताया कि मनीषा रोहतक जिले की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और उसका 12 साल का बेटा है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता था। प्रवीण के अनुसार, सचिन और मनीषा एक ही जाति से संबंध रखते थे। आजादनगर थाने के जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। अस्पताल की ओर से रुक्का मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें