फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीईओ कार्यालय में बनेगा एचटेट के लिए कंट्रोल रूम, 4 जुलाई को लेवल-3 और 5 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई को आयोजित करवाई जा रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित व सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अपने कार्यालय में तुरंत एक कंट्रोल रूम स्थापित करें। जिले में तीनों लेवल की परीक्षा में 22,429 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। सुबह के सत्र के लिए 9 बजे तक और शाम के सत्र के लिए 2:00 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बैठक में एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित सहित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आभूषणों पर पाबंदी, मंगलसूत्र और बिंदी की अनुमति



नियमों के मुताबिक महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की छूट होगी। इसके अलावा अंगूठी, चेन, बालियां जैसे अन्य किसी भी आभूषण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को उनके धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की स्वीकृति रहेगी। वहीं नेत्रहीन और अशक्त अभ्यर्थियों को नियमानुसार 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा का शेड्यूल

- 4 जुलाई (सायं सत्र): दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा।

- 5 जुलाई (सुबह सत्र): सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा।

5 जुलाई (सायं सत्र): दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा।

कड़े सुरक्षा इंतजाम : जैमर और बायोमेट्रिक हाजिरी

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए जैमर, बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षार्थियों की पहचान बायोमेट्रिक उपस्थिति के जरिये ही सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र के भीतर मोबाइल, घड़ी, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

गर्मी के चलते विशेष इंतजाम, तैनात रहेंगी एंबुलेंस

उपायुक्त महेंद्र पाल ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के नजदीक डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस तैनात की जाए। एंबुलेंस में ओआरएस के पैकेट और जरूरी दवाइयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए ठंडे पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें