फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कॉर्पियो गाड़ी से 20 किलो 412 ग्राम गांजे की खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने कैमरी रोड स्थित शास्त्री नगर से स्कॉर्पियो चालक को काबू कर 20 किलो 412 ग्राम गांजे की खेप पकड़ी। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में चारकुतुब गेट हांसी हाल शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर शास्त्री नगर की गली नंबर 5 से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे युवक को काबू किया। युवक ने अपना नाम चारकुतुब गेट हांसी, हाल शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गाड़ी में नीचे बनाई जगह से 9 पैकेट और 2 पॉलिथीन की थैली से 20 किलो 412 ग्राम गांजा व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें