फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़-मारपीट का आरोप लगाने वाली बुटीक संचालिका पर ही केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस कर्मचारी पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाने वाली बुटीक संचालिका पर ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही बुटीक संचालिका पूजा ने महिला शालू के पति पर दुकान में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया था। सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गया था। बुटीक संचालिका के समर्थन में कारोबारी नेता एकत्रित होकर एसपी कार्यालय गए थे और एसपी से मिलकर आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी शालू के साथ बुधवार शाम पौने छह बजे पूजा द फैशन बुटीक पर गया था। उसकी पत्नी शालू ने बुटीक पर 7 जुलाई को सूट सिलने दिए थे और 15 जुलाई तक तैयार करने की बात कही थी। मगर सूट तैयार न होने पर शालू ने बुटीक संचालिका पूजा से कहा कि यह आपकी गलत बात है। इस पर पूजा ने कहा कि वह घरेलू कारणों से परेशान है और वह शालू से दुर्व्यवहार किया। इस दौरान जब उसने अंदर जाकर जब पूजा को गाली देने से रोका तो उसने लकड़ी का डंडा दे मारा व उसकी टी शर्ट पकड़ कर लटक गई। उस समय शालू वहीं पर थी। पूजा ने कहा कि वह उस पर छेड़खानी व बदनीयत का आरोप लगाकर फंसवाएगी। इस पर उसने अपने हाथ पैर मार कर महिला से खुद को छुड़वाया और बाहर निकलकर 112 डायल पर सूचना दी। वह अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने सिविल अस्पताल में आ गया। पूजा भी 2 अन्य लोगों के साथ उनके पीछे आ गई। उसकी पत्नी को गालियां देने लगी। उनका आरोप है कि उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पूजा का जानकार बताकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अब बुटीक संचालिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें