फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पकड़े 10 पशु, सीएसआई बोले-पशुपालकों से मेरी जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गाय की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन से दोबारा से शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। वीरवार को निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने शहर प्रेम नगर व पीएलए एरिया से 10 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। अभियान के दौरान टीम के आसपास 20-25 पशुपालक घूमकर बाधा डालते रहे। अभियान के दौरान निगम की टीम के साथ एक भी पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

उधर, टीम के इंचार्ज सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई ने पशुपालकों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि नगर निगम के पास खुद की पशु पकड़ने वाली गाड़ी न होने के कारण शहर से पकड़ने का अभियान किस्तों में चल रहा है। मंगाली गोशाला के गाड़ी वापस लेने के बाद से अभियान एक माह से ज्यादा समय से बंद पड़ा था, मगर इसी शहर के वार्ड 6 में एक बुजुर्ग महिला की गाय की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे निगम प्रशासन पर दोबारा से अभियान शुरू करने का दबाव बढ़ने लगा। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने मंगाली गोशाला से गाड़ी लेकर दोबारा से अभियान शुरू करने का फैसला लिया।
22 हजार रुपये जुर्माना भरकर दो गायों को छुड़वाया
उधर, दो पशुपालक 11-11 हजार रुपये जुर्माना भरकर अपनी गायों को छुड़वा ले गए। ये दोनों गाय दुधारू थीं। साथ ही पशुपालकों ने यह शपथ पत्र भी दिया कि वे भविष्य में अपनी गायों को खुले में नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पशुपालक मुझे व मेरी टीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पशु पकड़ने के दौरान हमें पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जाए ताकि हम बिना किसी डर के पशु पकड़ सके। अब पशु पकड़ने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। - देवेंद्र बिश्नोई, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें